यूपी से बड़ी खबर मायावती की करीबी सांसद संगीता आजाद समेत 10 सांसद दूसरी पार्टियों के संपर्क में,टूट सकती है बहुजन समाज पार्टी

लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव से देश के सबसे बड़े सियासी सूबे उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को बड़ा झटका लग सकता है। पिछली बार 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बसपा के सिंबल पर जीतने वाले 10 सांसद मायावती का साथ छोड़ सकते हैं,The polls ahead of the Lok Sabha elections could deal a major blow to former Chief Minister Mayawati in the country’s largest political state, Uttar Pradesh. 10 MPs who won the last Lok Sabha elections in 2019 under BSP symbols may quit Mayawati,बसपा सांसदों को लगता है कि अब पार्टी में चुनाव जीतना संभव नहीं है। इसलिए वो नई पार्टी की तलाश में है। श्याम सिंह यादव और संगीता आजाद भाजपा के संपर्क में हैं। बसपा के सांसद अफजाल अंसारी को सपा ने गाजीपुर से अपना उम्मीदवार बनाया है,इसके अलावा बसपा के ही सांसद रितेश पाण्डेय बीजेपी के संपर्क में है। बसपा के कई और सांसद सपा और भाजपा के संपर्क में है। इधर बसपा सुप्रीमो मायावती ने लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का निर्णय लिया है।

ये हैं बसपा के सांसद-

(१)जौनपुर- श्याम सिंह यादव
(२)लालगंज- संगीता आजाद
(३)अंबेडकर- रितेश पाण्डेय
(४)श्रावस्ती- राम शिरोमणि
(५)बिजनौर- मलूक नागर
(६)अमरोहा- कुंवर दानिश अली
(७)सहारनपुर- हाजी फजलुर रहमान
(८)नगीना- गिरीश चंद्र जाटव
(९)घोसी- अतुल कुमार राय
(१०)गाजीपुर- अफजाल अंसारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button