देवरिया:बड़ों का आदर और छोटों के सम्मान से राम राज्य की स्थापना होगी: स्वामी पागलनंद महाराज

बरहज ,देवरिया। बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत
बरौली चौराहे पर आयोजित राम कथा के आठवें दिन स्वामी पागल आनंद महाराज ने कहा कि बड़ों का आदर और छोटों का सम्मान करने से राम राज्य की स्थापना हो जाएगी। प्रभु श्री राम ने यह चरितार्थ किया। राम ने पिता की आज्ञा मानकर बन गमन किया। रास्ते में निषाद राज को गले लगाया। आगे बढ़कर ऋषियों महर्षियों का आदर किया। जटायू को हृदय से लगाकर दाह संस्कार किया। वन गमन वापसी के बाद राम मर्यादा पुरुषोत्तम हो गए। इस प्रकार बड़ों का आदर करने से एवं छोटो का सम्मान करने से समाज में सामानता आति है। आगे महाराज ने कहा कि रामलीला के पात्र को देखने से जीव स्थिर रहेगा। किंतु राम को देखनें से व्यक्ति ब्रह्मा को पा जाएगा। व्यक्ति के अंदर अवस्थित पंचकोषों में से आनंदमय कोष में ब्रह्म स्थिर होता है वही राम की प्राप्ति हो जाएगी। आनंदमय कोष को खोलने के लिए ध्यान की आवश्यकता होती है। ध्यान से आनंदमय कोष खुलता है जिसमें ब्रह्मा का निवास होता है। आगे स्वामी जी ने कहा कि जीव का उद्धार ही जीवन का लक्ष्य है। व्यास पीठ का पूजन मां शक्तियों ने किया। इंदू देबी, अनीता यादव सीमा देवी परमहंस गोंड, रामकृपाल मिश्र सत्य प्रकाश मल ने किया। कथा में सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
संवाददाता
बरहज ,देवरिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button