Azamgarh news:अपना दल( एस) की जनपदवार संगठन समीक्षा बैठक संपन्न
आजमगढ़:सगड़ी विधानसभा के रामनगर कुकरौछी में आज दिनांक 12/ 4/ 2023 को समय 11:00 बजे के करीब अपना दल एस की नेता मालती सिंह के आवास पर पार्टी की जनपदवार संगठन समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के मुख्य अतिथि अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव व समीक्षा प्रभारी गिरिजेश पटेल व सुरेंद्र मौर्य सह प्रभारी ने पार्टी पदाधिकारियों से संगठन के बारे में पूरी जानकारी ली। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने के विषय में चर्चा की। बातचीत के दौरान सुरेंद्र मौर्य सहप्रभारी ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर जनपदवार समीक्षा बैठक की जा रही है इसी के क्रम में आज आजमगढ़ जिले की समीक्षा बैठक हो रही है। जिसमें पार्टी पदाधिकारियों से संगठन में किए गए कार्यों की समीक्षा बैठक व जानकारी ली जा रही है। प्रदेश के 75 जिलों में संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। बैठक में जिला अध्यक्ष आजमगढ़ श्याम विजय पटेल, लालगंज जिलाध्यक्ष अमित चौरसिया, मालती सिंह ,राकेश सिंह, आमीर हमजा ,विनोद साहनी, प्रदीप सिंह, जगन्नाथ पटेल ,रामजन्म पटेल ,इंद्रेश दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।