चोरी के माल के साथ पकड़ा गया एक चोर, सोनार सहित चार पर दर्ज हुआ मुकदमा

सुखपुरा। विगत दिनों कस्बा में हुए चोरी के दो माह बाद पुलिस ने शनिवार को खुलासा करते हुए चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर एक टैबलेट बरामद करने मे सफलता मिली हैं।।बता दें कि प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह को मुखबिर ने सूचना मिली कि चौराहे के पास रहने वाला रौनक गुप्ता ने चोरी का सरकारी टेबलेट खरीदा है। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर जब रौनक गुप्ता को हिरासत मे लेकर पुछताछ करना शुरू किया तो रौनक ने सारी बात पुलिस बता दिया । उसने बताया कि राज सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह(तुफानी सिंह) निवासी सुखपुरा व विजेन्द्र यादव पुत्र राजेश यादव निवासी असेगा‌ से टेबलेट खरीदा है।जब पुलिस ने राज सिंह से कड़ाई से पुछताछ किया ।तो उसने स्वीकार किया कि अपने पड़ोसी शुभम प्रताप सिंह के घर में पीछे से सिढी से घुस कर गहना व टेबलेट की चोरी किया है।उस समय शुभम प्रताप सिंह सपरीवार‌ कहीं रिश्तेदारी में गए थे।उसने यह भी बताया कि तीन पीस बाली व तीन अंगुठी कस्बा निवासी सत्यनारायण सोनार को बेचा है।सबसे मजे कि बात यह है कि जब दुकानदार ने गहना खरीदने से मना कर दिया। तो राज के साथी विजेन्द्र ने अपने तथाकथित मां से बात करवाया कि वह बिमा‌र है। और पैसे की सख्त जरूरत है।तब दुकानदार ने गहना खरीदा और बतीस हजार रुपये दिया ।जिसे स्वर्णकार ने स्वीकार भी किया। पुलिस ने शुभम प्रताप के तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया।राज सिंह शुभम प्रताप सिंह पटीदार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button