राजस्व कर्मियों,पुलिसकर्मियों सहित ग्राम प्रधान व अन्य पर न्यायालय के आदेश का अवमानना का आरोप, एसपी को पत्रक

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी
बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सवंरा निवासी नागेश्वर पुत्र रामजनम ने बलिया पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर सवंरा ग्राम प्रधान, प्रभारी निरीक्षक रसड़ा सहित अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत की है तथा पत्र के माध्यम से एसपी बलिया से न्याय की गुहार लगाई है। न्यायालय के आदेश का अवमानना का गंभीर आरोप सवंरा निवासी नागेश्वर ने पत्र में उल्लेखित किया है कि सवंरा अराजी नं. 180 .पूर्वजों के जमाने से कब्जा -दखल चला आ रहा है। जिसमें किसी भी प्रकार का कोई विवाद किसी भी व्यक्ति से नहीं रहा है। पूर्व में कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाबत न्यायालय सिविल कोर्ट बलिया में परमानेन्ट प्राहिविटरी इन्जक्शन का मुकदमा मु.नं.859/84 .मुनेश्वर गोंड बनाम हरिद्वार मिश्र आदि दाखिल किया गया था। जिसमें 21-11-87 को मेरे पक्ष में निर्णय हो चुका है। नागेश्वर का कहना है कि इसी बीच सवंरा ग्राम प्रधान सहित कुदुश अंसारी,असलम अंसारी व शमीम अंसारी मेरे घर के सामने मेरे जमीन को जबरजस्ती मिस्त्री – मजदूर लगाकर नाली व खड़ंजा निकालने लगे। जब नागेश्वर ने मना किया तथा ग्राम प्रधान को न्यायालय का आदेश दिखाया तो उक्त सभी लोग गंदी – गंदी गालियां देने लगे तथा मारे-पीटे। पीड़ित नागेश्वर ने उक्त लोगों की शिकायत प्रभारी निरीक्षक रसड़ा से की लेकिन प्रभारी निरीक्षक रसड़ा से कोई मदद व न्याय नहीं मिल सका। नागेश्वर ने रसड़ा इंस्पेक्टर (प्रभारी निरीक्षक रसड़ा) पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में उल्लेखित किया है कि रसड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक भी विपक्षीगण से मिले हुए हैं। मैं न्याय की उम्मीद लेकर उनके यहां गया तो वो मुझ पर ही मुकदमे लिखने व जेल भेजने की बातें कहने लगे। इंस्पेक्टर रसड़ा की बातों से डरकर नागेश्वर घर चला गया। इस संबंध में पीड़ित का कहना है कि उसने आईजीआरएस भी किया लेकिन उसमें भी संबंधित अधिकारियों द्वारा विपक्षीगणों से मिलकर लीपापोती की गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि संबंधित राजस्व कर्मचारियों व पुलिस अधिकारियों ने साजिशन व मिलीभत से विपक्षीगण के लोभ में आकर न्यायालय सिविल जज (जू.डि. पश्चिमी बलिया) का आदेश न मानते हुए कानून से परे जाकर कार्य किया है। नागेश्वर ने राजस्व कर्मियों व पुलिसकर्मियों सहित ग्राम प्रधान व अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय के आदेश की अवमानना सहित अन्य आरोप लगाते हुए गलत रिपोर्ट तैयार कर, गलत साक्ष्यगढ़कर कब्जा -दखल भूमि को प्रभावित किया हैै। पीड़ित ने एसपी बलिया से न्याय की गुहार लगाई है।सार्वजनिक सम्पत्ति पर कब्जाने का प्रयास : स्थानीय पुलिस इस बाबत स्थानीय पुलिस से बातचीत हुई तो पुलिस का कहना है कि नागेश्वर गांव में सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा था। पूर्व से ही रास्ता बना हुआ है। लेखपाल व राजस्व कर्मियों की रिपोर्ट भी यही बताती है कि वहां रास्ता रहा है। नीजि लाभ के लिए अपनी स्वार्थ पूर्ति के लिए इधर – उधर भटक रहा है। पुलिस के द्वारा निष्पक्ष कार्य व इच्छानुसार कार्य न होने की वजह से लेटरबाजी कर रहा है।



