Azamgarh news:मारने पीटने गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने पर मुकदमा हुआ दर्ज,विवाहिता का अपनी पति के साथ चल रहा है मुकदमा

रिपोर्ट:राकेश श्रीवास्तव
सगड़ी आजमगढ़:जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत मॉडर्न एरा स्कूल वाली गली में रहने वाली प्रिया यादव पुत्री झारखंडे यादव ने प्रार्थना पत्र देकर कोतवाली में बताया कि मेरी शादी 8 फरवरी2014 को प्रदीप यादव पुत्र राजपति यादव मूसी भवन का पूरा भदोही में हुई थी मेरा स्थाई पता कंसराय पुर भदोही है शादी के बाद कुछ दिनों के बाद हम लोगों के बीच मुकदमा कायम हुआ मैं जीयनपुर में आकर रहती हूंl भदोही से चलकर पूनम यादव पत्नी संजय यादव प्रदीप यादव पुत्र राजपति यादव जीयनपुर मेरे आवास पर आए और आते ही मुझे गाली गुप्ता देने लगे तथा मारने पीटने लगे मैं छत से नीचे उतर रही थी तो मुझे जान से मारने की धमकी देने लगेl प्रार्थना के प्रार्थना पत्र पर कोतवाली जीयनपुर ने धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button