विद्युत वितरण निगम के एमडी शम्भू कुमार ने बड़ागांव विद्युत सबस्टेशन का किया औचक निरीक्षण।

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव।मऊ।घोसी
घोसी।स्थानीय नगर के बड़ागांव विद्युत उपकेंद्र का बुधवार को विद्युत वितरण निगम के एमडी शम्भू कुमार ने औचक निरीक्षण कर कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए असंतोष व्यक्त कर संबंधित कार्य में सुधार करने हेतु निर्देशित किया।
विद्युत निगम के एमडी शम्भू कुमार ने बुधवार को घोसी पहुंच कर बड़ागांव विद्युत उपक्रेंद्र का औचक निरीक्षण के दौरान पाया कि केबल के बीच में जवाइंट है।जिसको लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था को कार्यों एवं गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु निर्देशित किया।कार्य कु गुणवत्ता भी जानी ।साथ ही अपने मातहतो को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया ।इस अवसर पर एसी राकेश पांडेय, एक्सईएन आशीष कुमार सेठ, एसडीओ राजू कुमार,जेई अजय त्रिवेदी, ठीकेदार संतोष पाठक आदि उपस्थित रहे।



