राहुल गांधी का नामांकन आज, रवाना हुआ पूरा परिवार

राहुल गांधी आज रायबरेली से अपना नामांकन करेंगे। उनके नामांकन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है।

 

अमेठी, 3 मई। राहुल गांधी आज रायबरेली से अपना नामांकन करेंगे। उनके नामांकन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है।

 

आज रायबरेली में कांग्रेस विशाल जनसभा करेगी। राहुल गांधी मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी के साथ रायबरेली के लिए रवाना हो गए हैं।

 

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरेंगे। उनके साथ मां सोनिया गांधी के अलावा, बहन प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा के अलावा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत तमाम दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

 

अमेठी से केएल शर्मा और रायबरेली से राहुल गांधी को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि किसी को संचालन भी करना है। कांग्रेस का फैसला अच्छा है। सभी लोग अमेठी के फुरसतगंज हवाई अड्डे पर हैं।

Related Articles

Back to top button