भ्रष्टाचार के विरुद्ध कानूनी जंग के मसीहा के रूप में चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता 

सुरेश चन्द्र पाण्डेय त्यागी को सम्मानित करें सरकार । 

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

 

गोपालगंज के चर्चित लब्धप्रतिष्ठित समाज सेवी एवं आर टी आई एक्टिविष्ट तथा पत्रकार जो सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के प्रावधानों एवं न्याय पालिका के माध्यम से भ्रष्टाचार के विरुद्ध कानूनी जंग लडने वाले सुरेश चन्द्र पाण्डेय उर्फ त्यागी को प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तरीय सम्मान दिलाए जाने की जनता द्वारा लागातार मांग की जाती रही है।

वताया जाता है कि विहार राज्य में सिपाही भर्ती घोटाले के विरुद्ध माननीय उच्च न्यायालय पटना के समक्ष CWJCNO -21646/2024 सुरेश चन्द्र पाण्डेय वनाम विहार सरकार एवं अन्य नामक जन हित याचिका दायर कर उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की आवश्यकता जताते हुए कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

प्रखंड वाल संरक्षण समिति विजयपुर जिला गोपालगंज के गैर-सरकारी संगठन श्री देवरहा बाबा शिक्षण संस्थान के प्रति निधि के रूप में सरकार द्वारा सदस्य नामित किए जाने के तुरंत बाद सुरेश चन्द्र पाण्डेय त्यागी ने बर्षो से खाली 50 सहायिका एवं 4- आंगनबाड़ी सेविका पद पर वहाली करने की आवश्यकता जताते हुए जिला परियोजना पदाधिकारी बालविकास परियोजना गोपालगंज को निवंधित डाक संख्या आर यू 049629193 आईं एन दिनांक-15-7-24

द्वारा पत्र लिखकर जनहित के मद्देनजर वर्षों से खाली पड़े पदों चयन प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। इस मामले में भोरे विधायक सह सूवे के शिक्षामंत्री सुनील कुमार से मिल कर वस्तु स्थिति में अवगत कराया है।

लोक अधिकार मंच पटना के महा सचिव एवं आर टी आई एक्टिविष्ट रमेश कुमार चौबे,लोक अधिकार मंच विजयपुर जिला गोपालगंज के अध्यक्ष दीपक कुमार मिश्र, प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के सचिव प्रमोद कुमार पटेल, भारतीय पत्रकार यूनियन भोरे के अध्यक्ष मंजेश कुमार पाण्डेय, भारतीय पत्रकार यूनियन विजयपुर जिला गोपालगंज के अध्यक्ष शंकर जी अहीर, श्री देवरहा बाबा शिक्षण संस्थान इन्दिरा नगर पगरा मठिया पोस्ट सहडिगरी वाया विजयपुर जिला-गोपालगंज विहार के कार्यकारी अध्यक्ष अली आदम अंसारी पूर्व मुखिया ग्राम पंचायत राज जगदीशपुर प्रखंड विजयपुर जिला-गोपालगंज, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा गोपालगंज के अध्यक्ष पं राजेन्द्र पाण्डेय, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ( इ) गोपालगंज किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी, सम्मानित समाचार पत्र चंपारण दर्शन एवं अरेराज दर्शन के संपादक संजय कुमार सिंह ने सुरेश चन्द्र पाण्डेय (त्यागी) को सम्मानित किये जाने की मांग कर इनकी तुलना गांधी से कर कहा कि अपराधियों एवं भ्रष्टाचार में लिप्त नौकर शाहों द्वारा दी जा रही धमकियो के वावजूद अपने पथ से विचलित हुए वगैर भ्रष्टाचार के विरुद्ध कानूनी जंग लड़ते रहे हैं,

विहार राज्य शिक्षक महासंघ पटना के अध्यक्ष नंद किशोर ओझा ने सुरेश चन्द्र पाण्डेय को भ्रष्टाचार के विरुद्ध कानूनी जंग लडने वाले संघर्ष पुरुष क़रार देते हुए भ्रष्टाचार के विरुद्ध कानूनी जंग लडने के मद्देनजर सम्मानित किए जाने की मांग की है।

विहार राज्य पुरानी पेंशन वहाली आन्दोलन पटना के अध्यक्ष वरुण कुमार पाण्डेय ने समाज सेवी एवं आर टी आई एक्टिविष्ट सुरेश चन्द्र पाण्डेय त्यागी को सम्मानित किए जाने की मांग कर उन्हें लौह पुरुष की संज्ञा से नवाजा है।

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी गोपालगंज के नूरुल हसन सैदा ( थावे) ने सुरेश चन्द्र पाण्डेय (त्यागी)को सम्मानित किये जाने की मांग कर कहा कि इन्हें सामंत पुलिस अपराधी गठजोड़ द्वारा लगातार फर्जी मुकदमे में फंसाया जाता रहा है परन्तु इन्होंने अदम्य साहस के साथ अपने को निर्दोष साबित करने में सफल रहे हैं ।

विहार श्रम जीवी पत्रकार यूनियन सीवान के अध्यक्ष आरिफ हसनैन के सुरेश चन्द्र पाण्डेय त्यागी को सम्मानित किये जाने की मांग कर उन्हें निर्भीक पत्रकारिता के के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान की सराहना की है।

जन वादी लेखक संघ सीवान के अध्यक्ष युगल किशोर दूवे ने आर टी आई एक्टिविष्ट सुरेश चन्द्र पाण्डेय त्यागी को सम्मानित किये जाने की मांग कर कहा कि श्री पाण्डेय किसी पहचान के मुहताज नहीं है इनका नाम राष्ट्रीय स्तर पर सूचना के अधिकार क्षेत्र में सुमार है।सहित सैकड़ों लोगों ने श्री सुरेश चन्द्र पाण्डेय (त्यागी) को सम्मानित किए जाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button