दहेज न देने आठ पर हुआ मुकदमा दर्ज।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र,देवरिया।
बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम बढया हरदो की निवासी ममता देवी पत्नी करण ने बुधवार की शाम थाना में दिए गए तहरीर के मध्य से बताया कि पीड़िता के ससुरालियों ने पचास हजार रुपए दहेज की मांग करते हैं। दहेज न देने पर हर समय गाली गुप्ता एवं मार-पीट करते रहते हैं।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता के पति करण ,सास विद्यावती,भसुर रामकेश्वर , रामईश्वर, देवर रोशन, रोहित, साधना,सरीता पर दहेज उत्पीड़न व मार- पीट करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में पूछे जाने पर उप निरीक्षक महेंद्र मोहन मिश्र ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश किया जा रहा है।


