ट्रैक्टर ट्राली से गिर कर मजदूर की मौत।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र, देवरिया।
देवरिया
मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव निवासी कन्हैया पुत्र खूबलाल प्रसाद गांव के ही एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर मजदूरी करता था। शुक्रवार की सुबह बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से ट्रैक्टर का चालक बालू लेकर धकपूरा गांव के लिए चला। ट्रैक्टर ट्राली के मजदूर कुछ दूर आगे एक चाय की दुकान पर बालू उतारने के लिए बैठ गए। ट्रैक्टर ट्राली बलिया दक्षिण गांव के रेलवे लाइन पुल के नीचे से धकपूरा गांव के आगे बढ़ा। थोड़ी दूर आगे बढ़ने पर मजदूर युवक कन्हैया का अचानक ट्रैक्टर
ट्राली से गिर कर ट्राली के पहिया के नीचे आ गया। ट्रैक्टर ट्राली का चालक जबतक कुछ समझता बहुत देर हो चुकी था। ट्रैक्टर ट्राली के पहिए से कुचलकर मजदूर युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मईल गोरखनाथ सरोज अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक युवक कन्हैया के घर मौत की खबर मिलते हैं कोहराम मच गया परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।



