Azamgarh news:भाई ने मांगा बहन के लिए वोट तो जनता ने दिलाया जीत का भरोसा

आजमगढ़ के नौजवानों को तमंचा चलाने की बात करने वाले बाबा को पढ़ना चाहिए आजमगढ़ का इतिहास,अल्लामा इकबाल पंडित हरी औध सिंह उपाध्याय राहुल सांकृत्यायन कैफी आज़मी जैसी हस्तियां रही है आजमगढ़ की शान,यहां के नौजवानों ने गांधी जी की हत्या नहीं की है देश की आजादी के लिए बॉर्डर पर अपनी जान दिया है,सपा विधायक नफ़ीस अहमद

रिपोर्ट:रोशन लाल

बिलरियागंज/आजमगढ़:नगर पालिका परिषद बिलरियागंज खास बाजार के प्रांगण में समाजवादी पार्टी द्वारा चेयरमैन पद की स्थानीय प्रत्याशी मीना राजेश पुत्रवधू कोमल पासवान के समर्थन में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।जनसभा को संबोधित करते हुए लालगंज क्षेत्र से सपा विधायक बेचई सरोज जो रिश्ते में मीना सरोज के भाई लगेंगे उन्होंने मीणा सरोज के लिए वोट मांग कर एक नया इतिहास रचा ।इस संबंध में जब मीडिया ने मीणा राजेश से पूछा कि अब तक तो समाज की हर बहन अपने भाई से राखी के बधाई में कुछ न कुछ मांगा करती थी लेकिन आज एक भाई ने अपनी बहन के लिए समाज से वोट मांगा है। इस संबंध में आप क्या कहेंगी।उन्होंने कहा कि मैं अपने भाई विधायक साहब की शुक्रगुजार हूं और मैं पूरा विश्वास दिलाती हूं की जनता ने उन से किया हुआ वादा पूरा किया और मुझे यहां का नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बनाया तो मैं हर संभव यहां का हर तरह का विकास करूंगी और सब के साथ सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करूंगी।

मैं जात पात भेदभाव और छुआछूत से ऊपर उठकर काम करूंगी और मैं अपने भाई को भी यह दिखाऊंगी कि आपकी मेहनत रंग लाई है तो उस मेहनत को हम सरोकार करेंगे बेकार नहीं जाने देंगे वही सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक नफीस अहमद ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा बहुजन समाज पार्टी हो या कोई भी पार्टी हो मुस्लिमों की या बैकवर्डों की याद दलितों की लड़ाई लड़ने का काम सिर्फ समाजवादी पार्टी कर रही है इसके अलावा कोई नहीं कर रहा है।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए का कि बाबा बुलडोजर से सिर्फ एक विशेष वर्ग का घर गिरा रहे हैं जबकि अपराधी के नाम पर उनके पार्टी के अंदर खुद अपराधी भरे हुए हैं उनके ऊपर कार्रवाई नहीं होती ।
यह सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की बात तो करते हैं मगर उनके कार्यकाल में पुलिस संरक्षण में हत्या हो रही है महिलाओं का शोषण हो रहा है।

इस मौके पर कमलाकांत मौर्य मुखराम यादव दिलबर यादव आदि लोगों ने जनसभा को संबोधित किया इस मौके पर शिवनारायण सिंह सिंह बाबा राम विजय यादव केपी सोनकर जूल नेता ओम प्रकाश प्रजापति डॉ०हरिराम यादव मोहम्मद आसिफ राजेश पासवान कोमल पासवान डॉ रंजना असिस्टेंट प्रोफेसर अबू आजमी ओसैद प्रतापगढ़ी फरहान अहमद नसीरपुर तारकेश्वर तिवारी महेंद्र वकील पूर्व चेयरमैन मोहम्मद आरिफ सहित आदि गणमान्य लोग मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन जुल्फेकार अहमद जूल नेता ने किया और संचालन डॉ रियाज नसीरपुरी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button