आजमगढ़ में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं, 676 ने परीक्षा छोड़ी

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़:अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड और वक्फ बोर्ड द्वारा मदरसा बोर्ड की परीक्षा शहर और ग्रामीण इलाकों के कई सेंटर पर आज से शुरू हुई। दो शिफ्टों में होने वाली यह परीक्षा 24 मई तक होगी। इस परीक्षा में ज्यादातर सेल्फ सेंटर बनाए गए हैं। पहले दिन की परीक्षा की फैर्स्ट शिफ्ट में पंजीकृत अभ्यर्थियों में से जनपद में 676 ने परीक्षा छोड़ दी।अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल ने बताया कि मदरसा बोर्ड की आज से शुरू हुई परीक्षा को शुचिता पूर्वक कराने के लिए विभाग दृढ़संकल्पित है,जिले में सकुशल और निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराने के लिए सचल दल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और केन्द्र व्यवस्थापक के साथ टीम गठित की गई है,अल्पसंख्यक अधिकारी ने प्रथम दिन पहली शिफ्ट के एग्जाम के समय तीन परीक्षा सेंटरों का निरीक्षण भी किया और बारीकी से परीक्षार्थी और उसके एडमिट कार्ड का मिलान कराया। उन्होंने कहा कि जिले के सभी सेंटरों पर लगातर हमारे सचल दस्ते भ्रमण कर रहे हैं,नकल की कोई गुंजाइश नहीं है,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button