डी.एल.एड. के प्रशिक्षुओ द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जिला संवाददाता, विनय मिश्र,देवरिया।
देवरिया सिद्धेश्वर शीतलदेव नारायण महाविद्यालय भरहे चौरा भटनी में आज प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे डी.एल.एड. सत्र 2024 के प्रशिक्षुओ द्वारा स्वीप कार्यक्रम योजना के अंतर्गत मतदान जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
जिसमें प्रशिक्षुओं द्वारा रंगोली, मेहंदी , स्लोगन, नुक्कड़ नाटक तथा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इस कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ सम्पूर्णानन्द तिवारी ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर प्रारम्भ किया। इस स्वीप कार्यक्रम का थीम है कि इस बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम
‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ पर मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद इस कार्यक्रम में सम्मिलित डी एल एड के प्रशिक्षु और राष्ट्रीय
सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर गांवो में जाकर लोगो को जागरूक किया और नारे लगाये।
“लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव मतदान है। लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति हमारा मत है”। लोकतंत्र की सुनो पुकार मत खोना अपना मत का अधिकार। सब काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो। इस कार्यक्रम के बीच बीच मे नुकड़ नाटक भी किया गया।
महाविद्यालय के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह ने इस पर्व के महत्व को परिभाषित किया और बताया कि मतदान महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लोगों के लिए अपनी सरकार में अपनी बात रखने और अपने हितों का प्रतिनिधित्व करने
वाले अधिकारियों को चुनने का एक तरीका है। यह लोगों के लिए अपनी सरकार को जवाबदेह ठहराने का भी एक तरीका है। मतदान लोगों को अपने जीवन को प्रभावित करने वाले निर्णयों में अपनी बात रखने का मौका देता है। मौलिक अधिकार होने के अलावा, मतदान हमारे लोकतंत्र के स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर विद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डा०संपूर्णानंद तिवारी ने बताया कि मतदान जरूर क्यों है मतदान लोकतंत्र का एक अभिन्न अंग है,
और लोगों के लिए अपनी आवाज़ उठाना ज़रूरी है। हर किसी को वोट देने का अधिकार है, जिसका मतलब है कि सभी भारतीय अपनी पसंद के प्रधानमंत्री के लिए वोट कर सकते हैं। मतदान करके, आप बदलाव ला सकते हैं
और अपने समुदाय में बदलाव ला सकते हैं। मतदान करना इसलिए भी ज़रूरी है क्योंकि आप किसी कानून को तभी निरस्त कर सकते हैं जब ज़्यादातर नागरिक उससे सहमत हों। इस महापर्व पर महाविद्यालय के सभी शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
_



