कई बुथो पर भूख प्यास से जूझते हुए दिखे मतदाता कर्मी ।

जिला संवाददाता,विनय मिश्र, देवरिया।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए बरहज विधानसभा के अंतर्गत पड़ने वाले नगर क्षेत्र के एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न बूथ स्थलों पर शनिवार की सुबह 7:00 बजे
से मतदान प्रारंभ होकर शाम 6:00 बजे तक सुचारू से चला क्षेत्र में कहीं -कही बूथों पर ईवीएम मशीन खराब होने के कारण मतदान कुछ देर तक बाधित रहा। बाद में उसे ठीक
कर मत डालने का कार्य प्रारंभ किया गया। कड़ी धूप और गर्मी के बीच मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। बूथों पर मतदाता कतार बनाकर वोट डालने के लिए अपने
बारी का इंतजार करते नजर आए। कहीं- कहीं बूथों पर प्रशासन द्वारा भोजन नाश्ता व पानी उपलब्ध न कराए जाने के कारण कर्मचारी बेहाल दिखे वहीं बीएलओ जमीन पर
बैठे नजर आए। यहां तक की मतदाताओं को पीने के लिए पानी की उपलब्धता बूथों पर नहीं नहीं थीं। वही कुछ बुजुर्ग बूथ पर बैठकर अपनी बारी इंतजार करते रहे।
लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए शनिवार को सुबह 6:00 बजे से पोलिंग पार्टियां मत डलवाने के लिए बूथों पर तैनात रहीं, और शाम 6:00 बजे तक मत डालने की प्रक्रिया
चलती रही। बरहज के प्राथमिक विद्यालय बरहज नंबर एक बूथ संख्या 250 पर देवरिया के पूर्व सांसद गोरख प्रसाद जायसवाल व नगर पालिका परिषद गौरा बरहज की
चेयरपर्सन श्वेता जायसवाल ने मतदान किया। प्राथमिक विद्यालय बनकटिया बरछौली बूथ संख्या 235 में 9:00 तक
16 %जबकि प्राथमिक विद्यालय हरनौठा में 9:00 तक 16,4% वोट पड़े बैरिया तिवारी बूथ संख्या 149मे 10:00 तक 20% मतदान हुआ। प्राथमिक विद्यालय करायल
उपाध्याय में 12:40 तक 351 मत पड़े थे। जबकि कई बूथों पर शाम 4:30 बजे तक सन्नाटा पसरा रहा। बूथ संख्या 242, 243, 244, 245, व 246 महिला डिग्री कॉलेज
कर्मचारियों को नाश्ते , पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। जबकि बीएलओ जमीन पर बैठ कर अपना काम निपटाते देखे गए और भूखे प्यास से नजर आए।
विधानसभा के उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहज नवंबर एक पर बूथ संख्या 250 का ईवीएम मशीन खराब होने के कारण मतदान 45 मिनट विलंब से शुरू हुआ। कुछ जगहों पर मतदान केन्द्रों को दुल्हन के तरह सजाया गया था।
वहीं प्राथमिक विद्यालय जयनगर विद्यालय नंबर दो को आदर्श मॉडल बूथ बनाया गया था। प्राथमिक विद्यालय जयनगर दो प्रधानाध्यापक जय नारायण तिवारी प्रिंस ने
बताया की बड़ी कठिन तपस्या के बाद मेरा विद्यालय आदर्श मॉडल बूथ बना था इसके लिए मैं सरकार का आभारी हूं



