मनबढ़ युवक ने महिलाओं को राड़ से मार कर किया घायल

जिला संवाददाता, विनय मिश्र,देवरिया।
देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कनकपुरा टोला मठीया गांव में एक मनबढ युवक ने एक नवजात शिशु की मां सहीत एक युवती को राड से मारपीट कर घायल कर दिया लेकिन स्थानीय पुलिस कार्रवाई नही कर रही है।वहीं पिडिता थाने की चक्कर काट रही है।लेकिन स्थानीय पुलिस सुनने को तैयार नहीं है पिडिता बुधिया खातुन पत्नी यासीन ने बताया कि हमारी बेटी हिना खातून गावं मे एक दुकान पर सामान लेने गई थी वहीं पर बात बात में एक युवती से कुछ कहा सुनी हो गई स्थानीय लोगों ने दोनों युवती को समझा बुझा कर घर भेज दिया उस समय मामला शांत हो गया लेकिन शाम के समय एक युवती का मनबढ़ भाई हमारे दरवाजे पर आकर मां बेटी की भद्दी भद्दी गालियां देते हुए हमारी बेटी हिना खातून मेरी बहु जोहरा खातुन व दो महीने का मेरा नाती के उपर राड से हमला कर घायल कर दिया जिसका इलाज सीएचसी तरकुलवा मे चल रहा है। वहीं पिडीता बुधिया खातुन ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया की तहरीर मिली है कार्यवाही की जाएगी।



