अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी ठोकर । मोटरसाइकिल सवार तीन हुए घायल।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र,देवरिया।
देवरिया सदर के राम गुलाम टोला निवासी रोहित पांडेय 22 पुत्र स्व हेमंत पांडेय अपने माता मंजू पांडेय 58 व बड़े भाई रोहित पांडेय 27 के साथ अपने बुआ के घर श्राद्ध में शामिल होने गोरखपुर जिला के डेरवा जा रहे थे। कि अभी वे मोटर सायकिल से बेलडाड़ नौका टोला रामजानकी मार्ग के पास पहुंचे ही थे, कि सामने से आ रही एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए और गिर गए, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। ई रिक्सा से तीनो घायलों को आसपास के लोगों ने घायलों को सी एचसी पहुंचाया जहा उनका उपचार चल रहा है।



