अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर दो घायल।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र,देवरिया।
आज सुबह सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी प्रमोद व ऋषि एक ही बाइक पर सवार होकर बरहज के तरफ आ रहे थें।अभी यह लोग पैना गांव जो बरहज थाने के अंतर्गत के है ग्राम पैना के समीप पहुंचे थे की अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को ठोककर मार दिया जिससे दोनों घायल हो गए स्थानीय लोगों के द्वारा घायल होने की सूचना स्थानी पुलिस को दीया गया जिसके बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा दोनों घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हाई लाया गया ।जहां पर चिकित्सकों प्राथमिक उपचार कर महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया के लिए रेफर कर दिया।



