प्रदेश स्तरीय जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता के लिए जिला एवं मण्डल स्तर पर किया जाएगा चयन/ट्रायल ।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र, देवरिया।
देवरिया क्रीड़ाधिकारी ने देवरिया के जूनियर आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं को अवगत कराया है कि प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिला एवं मण्डल स्तर पर चयन/ट्रायल निर्धारित तिथियों में आयोजित किये जायेगें।प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबाल टीम का जिला चयन/ट्रायल्स 12 जून प्रातः 10:00 बजे, मंडलीय चयन/ट्रायल्स 13 जून 2024 प्रातः 10:00 बजे (गोरखपुर, देवरिया कुशीनगर, महराजगंज जनपद हेतु) तथा प्रदेश स्तरीय आयोजन 19 से 26 जून तक मऊ में आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार जूनियर बालिका फुटबाल टीम का जिला चयन/ट्रायल्स 14 जून प्रातः 10:00 बजे, मंडलीय चयन/ट्रायल्स 15 जून 2024 प्रातः 10:00 बजे (गोरखपुर, देवरिया कुशीनगर, महराजगंज जनपद हेतु) तथा प्रदेश स्तरीय आयोजन 19 से 26 सितंबर तक सहारनपुर में आयोजित किया जाएगा। बालक आयु वर्ग हेतु 01 जनवरी 2009 से 31 दिसंबर 2010 के मध्य होनी चाहिये तथा बालिका आयु वर्ग हेतु जन्मतिथि 01 जनवरी 2008 से 31 दिसंबर 2010 के मध्य होनी चाहिये। प्रत्येक खिलाड़ी को अनिवार्य रूप से आयु के लिए हाई स्कुल प्रमाण पत्र/आधार कार्ड / नगर पालिका द्वारा जारी जन्म पात्रता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज कलर फोटो अनिवार्य प्रस्तुत करना होगा तभी जिला स्तर चयन में खिलाड़ी को शामिल किया जायेगा।
जनपद देवरिया के समस्त प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या को भी उन्होंने अवगत कराया है कि वे अपने स्कूल/कालेज के जूनियर बालक/बालिका फुटबाल खिलाड़ियों को उक्त चयन/ट्रायल में भाग लेने हेतु समय से भेजेंगे। जनपदीय चयन में केवल देवरिया के खिलाड़ी भाग लेंगे।



