माता धाम मंदिर बराव में वह भव्य भंडारे का आयोजन।

जिला संवाददाता,विनय मिश्र, देवरिया।
बरहज तहसील के अंतर्गत ग्राम बराव के चौराहे पर माता धाम मंदिर द्वारा बड़े मंगलवार के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम दिन में 12:00 बजे से लेकर देर शाम 4:00 बजे तक राहगीरों को गर्मी के मौसम को ध्यान में रखकर शरबत पिलाया गया ।
उसके बाद सायंकर 6:00 बजे से लेकर देर रात तक महाप्रसाद ग्रहण कराया गया ।कार्यक्रम में बराव चौराहे के लोगों एवं ग्रामीणों का भरपूर सहयोग रहा।
जिससे कि यह भंडारे का सफल आयोजन हो सका कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील चतुर्वेदी शैलेंद्र पांडे सुधांशु पांडे अनिल पांडे एवं माता धाम मंदिर के कार्यकर्ताओं का तन मन धन से भरपूर सहयोग रहा।



