राज्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक ।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र, देवरिया ।
देवरिया जनपद के लार ब्लाक के सभागार में प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में तल्ख दिखीं। उन्होंने साफ-साफ कहा कि
सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य होने चाहिए। कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा , इस मामले में जो भी अधिकारी और कर्मचारी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगा।
अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिकारी व कार्मिक जनता से जुड़े कार्यो का समय पर निस्तारण करे, लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही होगी।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास के लिए चल रही योजनाओं को शत प्रतिशत लोगों तक पहुंचाया जाए। बैठक के दौरान राज्यमंत्री लार नगर व ग्रामीण क्षेत्र की गांवों के जर्जर तार,
टूटे हुए खंभे तथा ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि बढ़ाए जाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जले हुए ट्रांसफार्मर 72 घंटे के अन्दर बदले जाने के लिए
बिजली विभाग के एसडीओ व जेई लार को निर्देशित किया। सलेमपुर से लार तक कि जर्जर बिजली के तार व पोल को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने का लोगों को आश्वासन दिया।
दोगारी मिश्र गांव में हाल ही में बने आदर्श ट्यूबेल की पाइप फटने की शिकायत पर राज्यमंत्री ने नलकूप विभाग के जेई को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द बनवाए जाने का
निर्देश दिया। समीक्षा बैठक के दौरान गांव के प्रधानों ने उत्पीड़न व कार्य के भुगतान को लेकर मुद्दा उठाया , जिसपर राज्यमंत्री ने जिला विकास अधिकारी देवरिया को आदेशित
किया कि ग्राम प्रधानों से गांव की विकास कार्यो में सहयोग करे और सही कार्य करने के बाद उनका भुगतान समय पर कराए। विवेकानंद यूथ अवार्ड विजेता साहू विशाल कुमार
गुप्ता ने लार ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों में बन्द पडे लगे आरो मशीन व दूषित हैंडपंप को ठीक कराने की मुद्दा को उठाते हुए राज्यमंत्री को पत्रक दिया। समीक्षा के दौरान
जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय , सलेमपुर सीओ दीपक शुक्ला , तहसीलदार अलका सिंह , लार अधिशासी अधिकारी मृदुल कुमार सिंह , लार एसडीओ मनीष यादव,
बिजली विभाग के जेई गोरख गुप्ता, सीडीपीओ विमल पाल सिंह, लार थाना प्रभारी कपिलदेव चौधरी आदि विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।



