लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की हुई पूर्णाहुति ।

जिला संवाददाता,विनय मिश्र, देवरिया।
देवरिया जिले के विकासखंड लार के चौमुखा गांव में हो रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के आज अंतिम दिवस पर यज्ञाचार्य शिवकुमार मिश्र ने कहा कि लक्ष्मी नारायण पंच कुंडीय महायज्ञ से चौमुखा का पावन धरा धाम धन्य हो गया यह यज्ञ लोक कल्याण राष्ट्र कल्याण क्षेत्र के जनमानस का कल्याण और ग्राम वासियों के कल्याण के लिए या लक्ष्मी नारायण महायज्ञ आज पूर्णाहुति हुई है ।आज यज्ञ का विश्राम दिवस है यज्ञ के दौरान बनारस से पधारे कथा व्यास रमाशंकर जी महाराज ने कहा कि आप सभी श्रद्धालुओं के अंदर प्रेम ,भक्ति, करूणा, दया, एवं भगवान की भक्ति भाव हमेशा बना रहे। यज्ञ के दौरान रितिक तिवारी वेदाचार्य यज्ञ समिति के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि इस यज्ञ में सभी ग्रामवासी क्षेत्र वासियों मित्रों का सहयोग सराहनीय रहा हम सभी लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं ।



