पूर्वोत्तर रेलवे मण्डल रेल चिकित्सालय, वाराणसी द्वारा कैंसर जाँच शिविर का हुआ आयोजन ।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र,देवरिया।

वाराणसी 14 जून 2024; पूर्वोत्तर रेलवे मण्डल चिकित्सालय, रेल कर्मियों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत है तथा उनके उच्च गुणवत्तायुक्त इलाज हेतु सदैव प्रयासरत है।

 

इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर जे चौधुरी के नेतृत्व में मंडल चिकित्सालय,लहरतारा वाराणसी में आज

 

14 जून,2024(शुक्रवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे से 13:00 बजे तक सर्वोदय अस्पताल & रिसर्च सेंटर फरीदाबाद द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में

 

हृदय, हड्डी एवं कैसर रोगियों के लिए (Super Specialist Doctor’s ) विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ पेढोकर, डॉ उज्जवल एवं डॉ मुकेश गर्ग ने रेलवे कर्मचारियों की बोन

 

डेनसिटी, इको कार्डियोग्राफी,लिपिड प्रोफ़ाइल,रक्तचाप एवं रक्त नमूनों की जाँच कर उक्त गंभीर रोगों से बचाव हेतु आवश्यक सुझाव दिए।

 

मंडल चिकित्सालय के ओपीडी कमरा संख्या 28 में लगाए गए इस स्वास्थ्य जाँच शिविर में वाराणसी मंडल पर कार्यरत 102 कर्मचारियों एवं उनके परिजनों का हेल्थ चेकअप किया

 

गया और पीड़ितों को यथोचित उपचार हेतु जाँच एवं मेडिसिन प्रिस्क्राइब किया गया

 

सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ अमरनाथ के संयोजन में स्वास्थ्य जाँच शिविर में आये मरीजों को कैंसर, हड्डी रोग एवं हृदयाघात से संबंधित रोगो से बचाव हेतु

 

संयमित जीवन शैली अपनाने,सादा पोषक भोजन ग्रहण करने एवं नियमित व्यायाम करने का सुझाव दिया गया ।

 

जाँच शिविर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर जे चौधुरी ने बताया कि कैंसर रोगियों तथा अन्य रोगो हेतु भविष्य में भी निश्चित अन्तराल के बाद इस प्रकार की जांच चिकित्सा

 

शिविर का आयोजन किया जायेगा ताकि वाराणसी मण्डल के चिकित्सा लाभार्थियों को इन सुविधाओं का पूरा पूरा लाभ मिल सके। इस आशा की जानकारी रेलवे जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी।

Related Articles

Back to top button