मामा भांजी आपस में शादी करने की ज़िद ठाना , गांव में हुई पंचायत।

 

जिला संवाददाता, विनय मिश्र,देवरिया।

यह घटना देवरिया जिले के एक गांव की है जहां मामा और भांजी आपस में विवाह करने की जिद पर अड़े हुए है ।इस बात की जानकारी लड़की के पूरे परिवार को ही नहीं बल्कि

 

गांव के लोगों को भी पता चल गया है इसको लेकर गांव में पंचायत भी की जा रही है अब मामा और भांजी के रिश्ते तार तार होते नजर आ रहे हैं सूत्रों की माने तो मामा और

 

भांजी का प्यार परवान पर चढ़ गया है मामा की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है जबकि वहीं भांजी की उम्र 18 साल है वह अभी शिक्षा ग्रहण कर रही है इस मामले का खुलासा तब

 

हुआ जब माता-पिता ने मामा और भांजी को एक साथ देख लिया और परिवार के लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया भांजी के माता-पिता इस संबंध को स्वीकार नहीं कर पा रहे

 

हैं ।और मामा के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की बात माता-पिता के द्वारा सामने आई है इस मामले को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई । पंचायत के मुखिया ने बताया कि यह

 

मामला बहुत ही जटिल है इस पर सोच विचार कर हल करना होगा। उन्होंने कहा कि परिवार एवं समाज के हित को ध्यान में रखते हुए ही कोई फैसला लिया जाएगा ।पंचायत में

 

मामा और भांजी को समझने का बहुत प्रयास किया जा रहा है कि वह अपने रिश्ते समाप्त कर दें और सामान्य जीवन जीने के लिए कोशिश करें। इस घटनाक्रम को देखते हुए गांव

 

में चारों तरफ आक्रोश फैला हुआ है लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह से होता रहा तो इसका युवाओं पर बड़ा बुरा असर पड़ेगा। और सारे नाते रिश्ते संबंध समाप्त हो जाएंगे ।

 

इसलिए इस पर ठोस निर्णय लिया जाना चाहिए। ताकि भविष्य में कभी कोई इस तरह का कार्य न कर सके।

Related Articles

Back to top button