सराहनीय शिक्षण कार्यों को लेकर देवरिया के शिक्षकों का हुआ सम्मान ।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र, देवरिया।
देवरिया ।बेसिक शिक्षा विभाग एवं मिशन शिक्षण संवाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जनपद कुशीनगर में दो दिवसीय प्रादेशिक शैक्षिक उन्नयन कार्यशाला का आयोजन किया गया। सभी शिक्षक पी एन नेशनल पब्लिक स्कूल फाजिलनगर में एकत्र हुए कार्यक्रम में जनपद देवरिया से अनमोल रत्न डॉक्टर आदित्य नारायन गुप्ता ने पीपीटी के माध्यम से अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों को प्रस्तुत किया।
कार्यशाला में जनपद देवरिया से बेहतर शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षक श्रीराम गुप्ता, भोला चौधरी, अरविंद कुमार राय, जवाहर यादव, नेहा उपाध्याय, वंदना सिंह, प्रियंका राय को मुख्य अतिथि एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देवरिया के नव निर्वाचित सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने सभी उत्कृष्ट शिक्षकों के कार्यों की सराहना की तथा विकसित भारत के संकल्प में शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित किया। मिशन शिक्षण संवाद बेसिक शिक्षकों का एक स्व स्फूर्त शैक्षिक संगठन है जो शिक्षा का उत्थान, शिक्षक का सम्मान एवं मानवता का कल्याण हेतु उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में बेहतर कार्य कर रहा है। मिशन शिक्षण संवाद के संस्थापक विमल कुमार एवं प्रादेशिक टीम से अवनीन्द्र जादौन, रविन्द्र सिंह, शशिभूषण सिंह, शिवम सिंह, वीरेंद्र परनामी तथा जनपदीय टीम से मंजू सिंह, सुनील सिंह, सूर्यप्रताप ने सभी सम्मानित शिक्षकों की सराहना की।



