सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर विभाग की तरफ से हुआ एफ आई आर।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र,देवरिया।

 

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से स्वीकृत देवरिया बेलडाड़ सड़क के निर्माण के लिए बार बार निर्देश दिए जाने के बावजूद सड़क का निर्माण समय से पूरा न करने और आधे अधूरे काम में भी भ्रष्टाचार करने के मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए इस मामले की शिकायत माननीय मुख्यमंत्री जी से की थी, जिसके परिणामस्वरूप शासन के निर्देश पर सड़क निर्माण कर रही कंपनी के विरूद्ध आज विभाग की तरफ से बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी भ्रष्टाचार व लापरवाही का मुक़दमा गंभीर धारा में दर्ज करा दिया गया है। कंपनी ने यदि अभी भी गुणवत्तापूर्ण काम पूर्ण नहीं किया तो और कठोर कार्रवाई कराई जाएगी। इस ख़राब सड़क के चलते आमजन को हो रही परेशानी क़तई स्वीकार्य नहीं है। इससे मुझे व्यक्तिगत तौर पर भी कष्ट है। आप सभी से पुनः प्रार्थना है कि यदि कहीं भी सड़क का निर्माण हो रहा है तो उस पर पूरी नज़र रखें। कोई गड़बड़ी हो तो तत्काल सूचना दें। सड़क निर्माण में गड़बड़ी पर बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button