सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास द्वारा व्यवसायिक केंटो के आवंटन के लिए मांगे गए आवेदन पत्र।

जिला संवाददाता,विनय मिश्र, देवरिया।

 

देवरिया, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास ने बताया है कि जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, परिसर में बने भूतपूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के स्व रोजगार हेतु निर्मित 18 व्यवसायिक केन्द्रों में से 02 व्यवसायिक केन्द्रों के आवंटन हेतु आवेदन पत्र कार्यालय में उपलब्ध है।

आवेदन पत्र कार्यालय कार्य दिवस में प्राप्त किये जा सकते हैं। आवेदन हेतु पात्र भूतपूर्व सैनिक, शहीद सैनिकों की पत्नियों/आश्रित है । अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, देवरिया से सम्पर्क कर सकते हैं । आवेदन पत्र कार्यालय में जमा करने की अन्तिम तिथि 16 जुलाई 2024 को सायंकाल 05 बजे तक स्वीकार किये जायेंगें

Related Articles

Back to top button