बरहज तहसील के अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की कि मांग ।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र, देवरिया।
देवरिया में कल की हुई घटना को लेकर जिला अधिकारी अखंड प्रताप सिंह के खिलाफ आज बरहज तहसील के अधिवक्ताओं ने अपनी एकता का परिचय देते हुए आवाज बुलंद की अधिवक्ताओं ने कहा कि कल देवरिया कलेक्टर में अधिवक्ताओं के साथ जिलाधिकारी ने जो दुर्व्यवहार किया वह जिला अधिकारी को शोभा नहीं देता। न्यायालय का काम है न्याय देना ना की किसी की भूमिधरी के जमीन में रास्ता बनवाना है। बरहज तहसील के अधिवक्ताओं में डीएम के इस तरह के व्यवहार की निंदा की। बैठक में संघ के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ,महामंत्री मुरलीधर यादव, चंद्रभान चौरसिया, संजय कुमार यादव ,मुकेश चौरसिया, त्रिपुरेश मिश्र, पूर्व महामंत्री लक्ष्मी दीक्षित, पूर्व अध्यक्ष रामायण तिवारी, गिरीश वर्मा, नागेंद्र मिश्र, रामेश्वर सिंह कुमार, सिंह पवन उपाध्याय सहित सभी अधिवक्ताओं उप जिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव को डीएम देवरिया के खिलाफ ज्ञापन सौपा और डीएम को हटाए जाने की मांग की।



