Mumbai news:राष्ट्रपति पदक विजेता वरिष्ठ पो.नि.दत्तात्रय खंडागले का हुआ जोरदार सम्मान
Mumbai news: President's Medal winner senior P.N

रिपोर्ट: रोशन लाल
मुंबई- भांडुप पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय खंडागले को
पुलिस विभाग में उल्लेखनीय कार्य हेतु इस वर्ष राष्ट्रपति पदक से नवाजा
गया। यह पुरस्कार (पदक) महाराष्ट्र के राज्यपाल महामहिम रमेश बैस के शुभ हस्तों उन्हें राजभवन,मुंबई पर
आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।
उनकी उपलब्धि पर भांडुप के वरिष्ठ समाज सेवक मंगला शुक्ल,मदनलाल मौर्य (अध्यक्ष मौर्य समाज),युवा ब्रिगेड एसोसिएशन मुंबई के अध्यक्ष डॉ.सचिन सिंह,समाज सेवी संतोष मौर्या,महेंद्र मिश्र,रमेश यादव ने पुष्प गुच्छ एवम गमछा प्रदान कर दत्तात्रय खंडागले को शुभकामनायें दिया।



