Azamgarh news:संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत से क्षेत्र में सनसनी

रिपोर्ट : शिवलल यादव

(निजामाबाद) आजमगढ़। निजामाबाद तहसील मुख्यालय के निकट नंद नगर बाजार स्थित मु0 अमजद एडवोकेट निजामाबाद के अहाता में एक 42 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिलने से भारी भीड़ जुट गई।घटना की जानकारी होने पर निजामाबाद थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह,क्राइम निरीक्षक अशोक दत्त त्रिपाठी अपने हमराही पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण पूछ ताछ कर लाश को कब्जे में लेकर आजमगढ़ पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिए। घटना की जानकारी किसी के द्वारा मृतक के घर वालों को हुई।घर वाले निजामाबाद थाने पर पहुंचे।मृतक श्रीराम विश्वकर्मा पुत्र धरमू विश्वकर्मा उम्र 42 वर्ष ग्राम वेनुपुर मेंहनगर का निवासी था।मृतक की ससुराल मेंहनगर थी।मृतक श्रीराम विश्वकर्मा के 3 पुत्र थे।मृतक दो पहिया वाहन का मैकेनिक था।निजामाबाद में मृतक श्रीराम विश्वकर्मा की रिश्तेदारी सुनील विश्वकर्मा के यहां थी।श्रीराम विश्वकर्मा बृहस्पतिवार को घर से निकलकर लालगंज अपने रिश्तेदार के यहां रुके थे।शुक्रवार को रिश्तेदारों ने वाराणसी बस पर बैठा दिया।मृतक श्रीराम विश्वकर्मा कैसे निजामाबाद आए कैसे वह अहाता में गए कैसे उनकी मृत्यु हुई यह जांच का विषय है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक शराब के नशे में चिल्ला चिल्ला कर रो रहा था।बाद में उसकी मृत्यु हो गई।

Related Articles

Back to top button