बोरी में महिला की लाश लिए शहर में टहलता रहा,शरीर पर नहीं था कोई कपड़ा,शख्स का सीसीटीवी फुटेज वायरल

यूपी के मेरठ की वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक शख्स कंधे पर लाश ले जाते हुए दिख रहा है।हालांकि वीडियो में केवल कंधे पर एक भारी बोरा दिख रहा है। बोरा मिलने पर उसमें से महिला की लाश निकली है। लाश को बोरे में भरकर ले जाते हुए सीसीटीवी फुटेज सामने आया। वह आदमी इसे छोड़ने के लिए ही जगह ढूंढता दिख रहा है। पुलिस ने बोरे से एक महिला का शव बरामद किया है। महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की जिससे कई बड़े खुलासे हुए हैं।मामला मेरठ के खरखौदा का है। इलाके में बोरे में एक अज्ञात नग्न महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यहां के जमुना नगर में बोरे में शव मिला है। पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि महिला की उम्र 30 साल होगी। इसी मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस जांच में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा जिसने हैरान कर दिया। इस सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स उसी बोरे को कंधे पर टांगे यहां-वहां घूमता दिखा। वीडियो देखने से लग रहा है कि शख्स शव को छोड़ने के लिए जगह तलाश रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button