इराक ने कुर्दिस्तान में तुर्की के सैन्य घुसपैठ की निंदा की

Iraq condemns Turkish military incursion into Kurdistan

बगदाद, 11 जुलाई: इराक की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने कुर्दिस्तान क्षेत्र में तुर्की के सैन्य घुसपैठ की निंदा की। परिषद ने इसे इराकी संप्रभुता का उल्लंघन भी बताया है।

प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि परिषद ने तुर्की से अच्छे पड़ोसी होने का सम्मान करने और कूटनीतिक रूप से संलग्न होने की मांग की।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एक बयान के हवाले से बताया कि इराकी प्रधानमंत्री ने स्थिति का आकलन करने और संयुक्त प्रतिक्रिया के लिए कुर्दिस्तान का दौरा करने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल बनाया है।

कुर्दिस्तान मीडिया ने बताया कि तुर्की के सैनिकों ने हाल के दिनों में अमेदी के पास इराकी क्षेत्र में प्रवेश किया। तुर्की अक्सर उत्तरी इराक में स्थित पीकेके आतंकवादियों के खिलाफ सीमा पार अभियान चलाता है। पीकेके को तुर्की, अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा आतंकवादी समूह घोषित किया गया है।

Related Articles

Back to top button