दाल के भाव पर दिए बयान पर कांग्रेस उपाध्यक्ष ने लगवाया कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का होर्डिंग

Congress vice-president put up hoardings of Agriculture Minister Surya Pratap Shahi on his statement on pulse prices

लखनऊ, 11 जुलाई: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दाल के भाव को लेकर एक बयान दिया था। इस बयान पर सियासत जारी है। अब इसको लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने होर्डिंग लगवाया है।

 

 

कांग्रेस उपाध्यक्ष शरद शुक्ला द्वारा लगवाए गए होर्डिंग में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का फोटो लगा है। इसमें बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है कि, ‘100 रुपए से कम में दाल लेने के लिए संपर्क करें।’ इसके साथ ही कृषि मंत्री के उस बयान को भी दिखाया गया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, ‘100 रुपए किलो से ज्यादा कहीं नहीं है दाल का भाव।’

 

दरअसल, इससे पहले मंगलवार को सूर्य प्रताप शाही कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख लखनऊ में प्राकृतिक खेती के विकास और उसकी रणनीतियों के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाही ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी दाल का भाव 100 रुपए किलों से ज्यादा नहीं है। इसी बयानबाजी को लेकर सियासत जारी है।

 

Related Articles

Back to top button