Azamgarh news:शांति पब्लिक स्कूल के प्रबंधक के चाचा का हुआ निधन, सांत्वना देने वालों का लगा ताँता

रिपोर्ट:राहुल पांडे
गंभीरपुर /आजमगढ़। विकासखंड मुहम्मदपुर के ग्राम सभा सिंघड़ा मे स्थित शान्ति पब्लिक स्कूल के प्रबंधक संजय यादव के चाचा झिनकू यादव का शुक्रवार को दिन मे लगभग 2 बजे ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक प्रबंधक संजय यादव के चाचा को हार्ट की बीमारी थी जिसका इलाज चल रहा था शुक्रवार को दोपहर उनको दर्द हुआ परिवार के लोग आनन-फानन में इलाज के लिए आजमगढ़ अस्पताल में ले गए जहां पर उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना मिलते ही प्रबंधक के घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगना शुरू हो गया। सांत्वना देने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामनयन यादव, भोरिक यादव,ग्राम प्रधान आनंद यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य ऋषभ यादव अन्नू,अशोक यादव, अम्बिका प्रसाद, राहुल पाण्डेय,दुर्गेश यादव,अरविंद कुमार समेत अनेक लोग मौजूद रहें।



