एसपी कार्यालय पर युवाओं ने किया प्रदर्शन, एएसपी को सौंपा ज्ञापन कोतवाल व सिपाहियों को निलंबित आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

 

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया। बांसडीह कस्बा निवासी रोहित पाण्डेय की बांसडीह कोतवाली गेट के सामने शनिवार की सुबह हुई हत्या के विरोध में सोमवार को सैकड़ों युवाओं ने शहर के एसपी आफिस पर प्रर्दशन किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम के नेतृत्व में युवाओं ने अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी को पत्रक देकर को 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने, बांसडीह कोतवाल सहित सभी सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज कर निलंबित करने तथा स्व रोहित पाण्डेय के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग किया। लोगों ने चेतावनी दी की यदि तय सीमा के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। एसपी कार्यालय में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन करतें हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दूबे, राजेश पाण्डेय, प्रतुल ओझा, प्रताप पुंज पाण्डेय अंशु, मुखिया पाण्डेय, आदि थे।

Related Articles

Back to top button