ब्रेकिंग आजमगढ़:नहर में उतराया हुआ शव देखा गया,हत्या की आशंका

रिपोर्ट:चंदन शर्मा
रानी की सराय/आजमगढ़:स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनवारा मोड़ पर नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जिसकी पहचान भी हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि जांच किया जा रहा है।स्थानी कस्बा निवासी दीपचंद शर्मा उर्फ करिया का पुत्र गुलाब चंद शर्मा उम्र 32 वर्ष बृहस्पतिवार की शाम से गायब था वही शनिवार को सुबह में कस्बे के सोनवारा रोड के पास शारदा सहायक खंड 32 पुलिया के पास उतराया हुआ देखा गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वही इसकी पहचान गुलाब शर्मा के रूप में हुई। मृतक के पास 4 वर्ष का एक बेटा भी है पत्नी किसी कार्यवश मुंबई गई थी। मृतक कभी चाउमिन की दुकान पर तो कभी लग्न में लेबर का काम करता था। भाई महेश शर्मा की बात माने तो बृहस्पतिवार को कस्बा स्थित रानी की पोखरी पर किसी बात को लेकर के एक युवक से झड़प हुई थी तभी से घर से गायब था काफी खोजबीन के बाद वह नहीं मिला । वहीं शनिवार को उसका शव नहर में उतर आया हुआ मिला। लोगों में चर्चा है कि मात्र 800 रूपया व मोबाइल के लिए झगड़ा हुई थी।



