टेंपु ने बाइक को मारी टक्कर, महिला गंभीर

रिपोर्टर संजय सिंह
रसड़ा (बलिया) रसड़ा-नगरा मार्ग के राघोपुर चट्टी के समीप मंगलवार को दोपहर में अनियंत्रित टेंपु ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार महिला विंदु देवी (55) निवासी सिसवार खुर्द गंभीर रूप से घायल हो गईं। विंदु देवी अपने किसी स्वजन के साथ बाइक पर सवार होकर रसड़ा की तरफ आ रही थीं कि टेंपु ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गईं। उन्हें रसड़ा अस्पताल पहुंचाया गया जहां से डाक्टर उन्हें रेफर कर दिया गया।




