फरसाटार में प्रधान पद के लिए 47.40 फीसदी मतदान

 

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बेल्थरारोड बलिया। सीयर ब्लॉक के फरसाटार ग्राम में चुनाव आयोग के निर्देश पर मंगलवार को प्रधान पद के उपचुनाव में 47.40 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 1414 पुरुष व 1488 महिला मतदाता शामिल हैं। इसके साथ ही 12 प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो गए। मतगणना 8 अगस्त को ब्लॉक परिसर में होगी।

फरसाटार में पिछड़ी जाति के आरक्षित प्रधान पद के लिए मंगलवार को हुए उपचुनाव में भारी गहमागहमी रही। उपचुनाव में अवधेश कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार वर्मा, मिंता देवी, मनोज, मोहम्मद शमीम, रामअशीष चौहान, रामकृपाल वर्मा, राम सुने, वीरबहादुर, समीर मौर्य, सोनी, हसनाथ भाग्य आजमा रहे हैं। हल्की बूदाबादी के चलते सुबह मतदाताओं की मतदेय स्थलों पर भीड़ कम रही। उसके बाद मौसम साफ होने से मतदाताओं की भीड़ वोट देने के लिए जुटने लगी। कुल 6122 मतदाताओं में 2902 मतदाताओं ने वोट डाले। दोपहर एक बजे तक 1902 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। चुनाव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी दल-बल के साथ मुस्तैद दिखे।

 

 

 

बीडीसी के लिए पड़े 639 मत

 

बांसडीह रोड। विकास खंड दुबहड़ अन्तर्गत ग्राम पंचायत डुमरी में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य उप चुनाव गहमागहमी के बीच सम्पन्न हुआ। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। कुल 1188 मतदाताओं में 639 मतदाता ने मतदान किया। डुमरी गांव में छड़ीदन बिंद बीडीसी थे। छड़ीदन बिंद के आसमयिक निधन के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य का स्थान रिक्त हो गया। मंगलवार सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ जुटी रही। तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलावती देवी, उत्तम चंद्र वर्मा और अवनीश बिंद ने नामांकन किया है।

Related Articles

Back to top button