आजमगढ़ कांग्रेस कमेटी ने सरकार द्वारा गीता प्रेस को गाँधी जी शान्ति पुरस्कार देने का विरोध करते हुए जिला प्रसासन के मध्यम से राष्ट्रपति को सौपा ज्ञापन

रिपोर्ट:रोशन लाल
सगड़ी/आजमगढ़:जिला शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग आजमगढ़ का एक प्रतिनिधिमंडल शहर अध्यक्ष मिर्जा बरकतउल्लाह बेग व नदीम खान के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक जिला प्रशासन को सौंपा। जिसमे भारत रत्न बाबा साहब डा अम्बेडकर जी पर जातिगत टिप्पणियां करने वाले प्रकाशन गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार दिए जाने पर क्षोभ जताते हुए सरकार के निर्णय पर राष्ट्रपति को हस्तक्षेप करने की मांग किया।प्रभारी आजमगढ़ व प्रदेश सचिव मनोज कुमार गौतम ने कहाकि गीता प्रेस प्रकाशन से सम्बद्ध पत्रिका कल्याण में हिन्दू कोड बिल हिन्दू संस्कृति के विनाश का आयोजन, जून 1948 पेज नंबर 10-13 में बाबा साहब डा अम्बेडकर जी पर जातिगत टिप्पणी करते हुए लिखा गया है कि स्वयं हीनवर्ग निचली जाति के होते हुए उन्होंने बूढ़ापे में एक ब्राह्मण महिला से शादी की और हिन्दू कोड बिल पेश किया है। उन्होंने आगे कहाकि केंद्र सरकार द्वारा ऐसे गीता प्रकाशन को वर्ष 2021 का गांधी शांति पुरस्कार देने का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है जिस पर संगठन कड़ी आपत्ति करती है।जिलाध्यक्ष नदीम खान ने कहाकि सरकार अखंड भारत का स्वप्न दिखाने वाली भाजपा केवल अपने स्वार्थवश प्रत्येक भारतीय नागरिक को हर तरीके से बांटकर केवल राजनैतिक रोटी सेंक रही है। भाजपा का दोहरा चरित्र जनता समझ चुकी है, आगामी लोकसभा चुनाव में ऐसे देशविरोधी, संविधान विरोधी ताकतों को जनता सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

शहर अध्यक्ष नजम शमीम ने कहाकि बाबा साहेब को अपमानित करने और संविधान के मूल्यों के विपरीत आचरण करने वाले प्रकाशन को गांधी शांति पुरस्कार देने के सरकार के निर्णय पर राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने की मांग किया साथ ही पुरस्कार की गरिमा को बरकरार रखने को लेकर आवाज उठाई।
इस अवसर पर मो. आमिर, अहमर बेग, मोहम्मद अजमल, मो तारिक, शाने आलम बेग, मनोज गौतम, शीला भारती, रीता मौर्या, अंजली पांडेय, कन्हैया कुमार राव, अजीत राय, मनोज सिंह, ओंकार पांडेय, मोहम्मद अफजल, मो अरशद, असफाक अहमद एडवो, सैफुज्जमां, अबुल कलाम, मुन्नू मौर्या आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button