Azamgarh news:पति संग बाजार गई नवविवाहिता हुई गायब,परिजनों ने दी तहरीर

आज़मगढ़:गंभीरपुर थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने बहू व बेटे के 2 दिन से घर वापस न आने पर किसी अनहोनी से चिंतित होकर गंभीरपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया गंभीरपुर थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में इस्तेखार नट पुत्र जौवाद नट ने लिखा है कि वह अपने पुत्र परवेज नट का विवाह 26 अप्रैल को जनपद जौनपुर के थाना लाइन बाजार ग्राम पचोखड़ निवासी चुन्नू नट की पुत्री अमीना से 26 अप्रैल 2023 को किया था शादी के बाद 5 दिन रह कर बहू अपने मायके गई वहां 10 दिन रहने के बाद पुनः विदाई होकर वापस फैजुल्लाहपुर आई । एक माह रही और फिर विदा होकर मायके गई पुनः वापस 20 जुलाई को विदा होकर पुनः फैजुल्लाहपुर घर आई इसी बीच 22 जुलाई को सुबह लगभग 7:00 बजे दवा के बहाने पति को लेकर घर से निकली और वापस नही आई । काफी खोजबीन किया गया पता नहीं चला तो परेशान होकर किसी अनहोनी की आशंका से 23 जुलाई को गंभीरपुर थाना में प्रार्थना पत्र दिया। तथा वह अपने बहू और बेटे के घर वापसी को लेकर काफी चिंतित है,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button