Azamgarh:एल बी कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छात्र छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस
Teachers' Day was celebrated with great enthusiasm by the students of LB College

रिपोर्टर रोशन लाल
आजमगढ़
रौनापार थाना क्षेत्र के लाटघाट पुलिस चौकी अंतर्गत बरहपुर गांव में स्थित एल बी कॉलेज आफ नर्सिंग एंड पैरामिलेट्री कॉलेज के प्रांगण में कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा हर्षोल्लाह के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। इस मौके पर सबसे पहले कॉलेज की प्रिंसिपल नवेदिता कोड़कर ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया और दीप दीप प्रज्वलित किया। तत्पश्चात कालेज के छात्र छात्राओं ने केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया। जैसे ही केक काटा मौके पर उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं ने जोरदार तालियां बजाकर अपने गुरुओं का सम्मान किया। साथ ही साथ विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा अपने-अपने अध्यापकों को विभिन्न प्रकार का गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर गुरु और शिष्य के रिश्ते के बारे में बोलते हुए नवोदिता कोड़कर ने कहा कि गुरु और शिष्य का रिश्ता पिता और पुत्री तथा मां और बेटे भाई और बहन की तरह यानी गंगाजल की भांति पवित्र होता है।उन्होंने छात्र छात्राओं और गुरुओं से निवेदन किया कि आप लोग चाहे जहां भी रहिएगा इस रिश्ते को हमेशा गंगा जल की भांति पवित्र रखिएगा। इस मौके पर कालेज के चेयरमैन लाल बिहारी दिवेदी ने सबको आशीर्वाद देते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा किया।कार्यक्रम समाप्ति के बाद सबको केक वितरण किया गया लोगों ने एक दूसरे को केक खिलाकर शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाइयां दिया।



