पहली पत्नी को रहते तो रचाई दूसरी शादी,मारपीट घर से निकाला

दो बच्चियों के पिता ने अपनी पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी कर ली। जब पहली पत्नी को इस बात की जानकारी हुई तो उसने विरोध किया। इस पर पति व ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पति के दूसरे व्याह से परेशान पहली पत्नी ने थाने में तहरीर दिया है। जिसके आधार पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुट गई है।अतरौलिया थाना क्षेत्र के देवरा पट्टी गांव निवासिनी मंजू पुत्री स्वर्गीय चंद्रिका यादव की शादी 10 साल पूर्व बिलरियागंज थाना के देवरिया जब्ती माफी गांव निवासी रामसेवक पुत्र कांता यादव के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। लड़की पक्ष की तरफ से सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया गया था। शादी के कुछ वर्ष बाद ही पति व उसके परिवार वाले दहेज को लेकर मंजू को प्रताड़ित करने लगे। इस बीच मंजू दो पुत्रियों आराधना (5) व आस्था (4) की मां भी बन गई। ससुराल में आए दिन विवाद के कारण वह बीमार हो गई और इलाज के लिए अपने मायके अतरौलिया चली आई। कुछ दिन के बाद उसे जानकारी हुई कि बीते 9 फरवरी 2023 को चोरी-छिपे उसके पति रामसेवक पुत्र कांता ने दूसरी शादी रचा ली। इस बावत जब पीड़िता ससुराल पहुंची तो सास धनावती, जेठ राम विचार, राम विनय आदि लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं उसे घर से भी भगा दिया गया। पति के दूसरे विवाह से परेशान पीड़िता मंजू ने बिलरियागंज थाने पर पहुंच कर आपबीती बताया और पति व ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button