Azamgarh news:बाल संरक्षण के मुद्दे पर ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति तथा स्वयं सहायता समूह के सदस्यों का आधुनिकीकरण

रिपोर्ट:दीपक कुमार सिंह

तरवा/आजमगढ़:बाल संरक्षण के मुद्दे पर ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति तथा स्वयं सहायता समूह के सदस्यों का आधुनिकीकरण आज दिनांक 21 जुलाई 2023 को आजमगढ़ जिले के ग्राम पंचायत जगदीशपुर के सामुदायिक भवन फरीदपुर में बाल संरक्षण के मुद्दे पर ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति तथा स्वयं सहायता समूह के सदस्यों का के साथ अभिमुखीकरण बैठक किया गया जिसमें रोजा संस्थान के जिला समन्वयक अर्पित श्रीवास्तव के द्वारा बाल संरक्षण तथा बाल अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया जिसमें समुदाय को बताया गया कि बच्चों के संबंधित चार अधिकार है जिसके अंतर्गत बच्चों को सुरक्षित किया जाता है इसी क्रम में उनके द्वारा बताया गया कि बच्चे दो प्रकार के होते हैं। जिला समन्वयक के द्वारा बताया गया कि बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर स्वयं सहायता समूह और ग्राम बाल संरक्षण समिति किस प्रकार से काम कर सकती हैं इसको लेकर विस्तार से जानकारी दिया गया और ऐसे बच्चे जिन बच्चों के साथ यौन हिंसा, दुर्व्यवहार,बाल श्रमिक, बाल विवाह आदि के रोकथाम के लिए ग्राम बाल संरक्षण समिति तथा स्वयं सहायता समूह अपने मासिक बैठक में इस एजेंडे पर बात करके इस मुद्दे पर बात करके रोका जा सकता है। इसके बाद रोजा संस्थान से ब्लॉक कार्यकर्ता राजकुमार के द्वारा संसार का समूह और बाल संरक्षण समिति एकजुट होकर के काम कर सकती हैं इस कार्यक्रम में संध्या सिंह, मोहम्मद अब्दुल, इरफान खान, अमरदेव, अवधेश कुमार, रीना देवी, लाली देवी प्रेम शिला देवी, निशा देवी आदि लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button