Azamgarh news:फिंगरप्रिंट बना बहाना,राशन के लिए बार-बार दौड़ाना

रिपोर्ट:चंदन शर्मा

रानी की सराय/आजमगढ़:फिंगरप्रिंट बना बहाना, राशन के लिए बार-बार दौड़ाना।रानी की सराय में कोटेदार की करतूत से जनता त्रस्त।आए दिन होती है तकरार, दबंग कोटेदार के यहां।
रानीकीसराय।सेठवल गांव स्थित राशन कोटेदार के कारनामे से ग्रामीण परेशान है।कही फिंगर प्रिंट का बहाना तो कभी ग्रामीणों के साथ तकरार आये दिन का कारनामा बन गया है।पीडित ने मुख्यमंत्री के पोर्टल समेत जिले के विभागीय अधिकारियों से मामले की जाच की मांग की है।सेठवल गांव मे दो कोटेदारो द्वारा राशन वितरण होता है।कोटेदार उर्मिला द्वारा उत्तरी भाग का वितरण होता है।सेठवल गांव निवासी अन्त्योदय कार्ड धारक बृद्व भोला यादव को जून माह मे राशन नही दिया गया।जुलाई माह मे राशन लेने पहुचे तो अगूंठा निशान के लिए चार दिन दौडाने के बाद वापस कर दिया गया जबकि उसी दिन दूसरे कोटेदार के यहा पोर्टिबिलिटी के तहत एक ही बार मे अगूंठा लग गया।जिससे साफ जाहिर है शिकायत करने के नाते बृद्व को राशन नही दिया गया।मामले की शिकायत जब क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र प्रताप से की गयी तो समस्या सुलझाने के बजाय तकनीकी कमी बता कर टाल दिये।इसी कोटे पर राशन वितरण को लेकर तूतूमैमै हुई थी और पुलिस तक पहुचा था। जहां सुलह से मामला सलट गया।पीडित को आशंका है कही विभागीय मिलीभगत से राशन कार्ड से ही न महरुम कर दिया जाय।जबकि शासन की मंशा है कि सभी पात्रो को उसका हक मिले।कोटेदार और विभागीय अधिकारी ही शासन की मंशा पर पानी फेर रहे है।पीडित ने मुख्यमंत्री समेत खाद्यान्न विभाग अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेज कर वितरण व्यवस्था की जाच कर कार्रवाई और दूसरे कोटेदार के यहा कार्ड स्थान्तरण की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button