Burhanpur news:अंबाडा पंचायत के सरपंच समेत कई पंचायत मेम्बर भी हुए आम आदमी पार्टी में शामिल,साथ ही जनपद पंचायत चुनाव लड़ चुके गजानन घटे ने भी थामा आम आदमी पार्टी का दामन

रिपोर्ट:रुपेश वर्मा
बुरहानपुर में लगातार आम आदमी पार्टी का जनाधार बढ़ता जा रहा है , कल दिनांक 26 जुलाई के दिन ग्राम अंबाडा से सरपंच समेत ग्राम पंचायत मेम्बरों ने पंजाब के राज्यमंत्री श्री नवदीप सिंह जीदा जी के हाथों आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की , जनपद पंचायत चुनाव लड़ चुके गजानन घटे ने कहा अब तक हम भाजपा का कार्यकाल भी देख चुके औऱ कांग्रेस का भी हमने देखा है लेकिन किसी पार्टी के नेताओ ने जनता के लिए कोई ऐसा काम नही किया जिससे हमें राहत की अनुभूति महसूस हो , केवल अपनी जेब भरते रहे और अंबाडा पंचायत को भ्रष्टाचार का अड्डा बना कर रख दिया , हमने दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी के काम देखे है जिस तरह वहां शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो ऐतिहासिक कार्य किये है उसे देखते हुए हम सभी ने आम आदमी पार्टी से जुड़ने की ठानी , राज्य मंत्री जी ने सरपंच समेत पंचायत सदस्य शामलाल किसन कोरकू , पांडुरंग जवाहरलाल कोरकू ,
प्रलादग बिसन ससाने को पार्टी की टोपी और गमछा पहनकर स्वागत किया।
शांतनु पाटीदार
पूर्व जिला अध्यक्ष
आम आदमी पार्टी , जिला बुरहानपुर



