नाटक व कठपुतली नृत्य के माध्यम से बच्चों को दिया गया अक्षर ज्ञान । 

 

जिला संवाददाता, देवरिया।

 

बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नकडीहा भलुअनी देवरिया में साक्षरता पखवाड़े का शुभारम्भ हुआ ।

14 सितंबर को साक्षरता पखवाड़े की समापन दिवस और अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेश अनुसार साक्षरता पखवाड़े को बेहतर ढंग से विद्यालय में आयोजित किया गया बच्चों को चित्रों के माध्यम से कहानी सुनाई गई, और स्वच्छता पर मौखिक पर चर्चा किया गया, मातृभाषा में उन्हें कहानी सुनाया गया साथ ही साथ कविता व लोकगीत का गायन किया गया,नाटक के माध्यम से कहानी सुनाई गई और कठपुतली नृत्य के माध्यम से कहानी सुना कर उन्हें अक्षर ज्ञान दिया गया।

Related Articles

Back to top button