बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों को बांटा गया राहत सामग्री । 

 

जिला संवाददाता ,देवरिया।

 

बरहज तहसील क्षेत्र के भदिला अव्वल एवं परसिया,विशनपुर देवार में पुनः एक बार फिर भाजपा के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के आग्रह एवं जिला अधिकारी महोदया के आदेशा अनुसार बाढ़ राहत सामग्री लोगों के बीच अधिक से अधिक संख्या में बांटा गया। जिसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,जिला कार्य समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह विशेन,मंडल अध्यक्ष रामजोखन निषाद,बरहज एसडीएम अंगद यादव,नायब तहसीलदार रविंद्र मौर्य,हल्का कांगो अमरजीत सिंह,लेखपाल समीम,ग्राम प्रधान विंध्यवासिनी देवी,कृष्ण मोहन पाठक,रामदुलारे यादव,विश्राम मणि,जयशंकर तिवारी,सत्य प्रकाश मिश्रा,सोनू तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button