Azamgarh :धर्म विशेष पर अभद्र टिप्पणी करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार

धर्म विशेष पर अभद्र टिप्पणी करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
दिनांक 05.10.2024 को प्रभारी निरीक्षक वादी कृष्ण कुमार गुप्ता थाना जहानागंज आजमगढ़ द्वारा थाना जहानागंज पर लिखित तहरीर दिया कि विपक्षी अफताब आलम पुत्र मोहमम्द असलम निवासी मन्दे थाना जहानागंज आजमगढ़ द्वारा सोशल मीडिया पर धर्म विशेष से सम्बन्धित देवी देवताओं के सम्बन्ध में अभद्र, आपत्तिजनक तथा भड़काऊ पोस्ट को इन्ट्राग्राम से किया गया। इस कृत्य से जनता व धार्मिक आस्था में विश्वास रखने वाले लोगो में काफी रोष व्याप्त होने व हिन्दू धर्म में आस्था रखने वाले लोगो की धार्मिक भावनाँए भी आहत हुई है जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-530/24 धारा 299, 353(2) बीएनएस व 67 ए आईटी एक्ट बनाम मोहम्मद अफताब आलम पुत्र मोहमम्द असलम निवासी मन्दे थाना जहानागंज आजमगढ़ पंजीकृत किया गया।
आज दिनाँक 06.10.24 को विवेचक नि0अ0 सुरेन्द्र दुबे मय हमराह द्वारा अभि0 1. अफताब आलम पुत्र मोहम्मद असलम निवासी मन्दे थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष को मन्दे प्राथमिक स्कूल के पास स्थित तलाब के सामने से समय करीब 12.00 बजे पुलिस हिरासत मे लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

*बरामदगी का विवरण-* एक अदद ओप्पो एन्ड्राईड मोबाईल

Related Articles

Back to top button