हिंदू लड़की और मुस्लिम युवक कर रहे हैं शादी,सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग,शादी करने का डीएम के यहाँ दिया था प्रार्थना पत्र,अब पुलिस कर रही है तलाश

A Hindu girl and a Muslim youth are getting married, a war broke out on social media, a request letter was given to the DM for marriage, now the police are searching.

जबलपुर में हिंदू लड़की और मुसलमान लड़के द्वारा दिए गए शादी के आवेदन को लेकर राजनीतिक और हिंदूवादी संगठन सक्रिय हो गए हैं। शहर के हिंदूवादी संगठनों के साथ- साथ तेलंगाना राज्य से बीजेपी विधायक टी राजा ने एक वीडियो जारी कर इस शादी का खुले तौर पर विरोध जताया है। टी राजा का कहना है कि यह शादी लव जिहाद के तहत हो रही है इसको लेकर तमाम हिंदू संगठन सामने आए और इस शादी को रुकवाने की पुरजोर कोशिश करें.. दरअसल सिहोरा जबलपुर के रहने वाले हसनैन अंसारी और इंदौर की रहने वाली अंकिता राठौर ने जबलपुर कलेक्टर कार्यालय में शादी का आवेदन दिया है। जिला प्रशासन की तरफ से दोनों की शादी के लिए 18 नवंबर की तारीख तय की गई है लेकिन उससे पहले ही हिंदूवादी संगठन इस शादी को लेकर विरोध कर रहे हैं। बहरहाल पुलिस भी अब लड़के और लड़की की तलाश में जुटी है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button