जबलपुर में संचालित अवैध मिठाई की फैक्ट्री पर कार्यवाही
Action on illegal sweet factory operating in Jabalpur

दालूराम स्वीट्स मिठाई फैक्ट्री को किया गया सील
Jabalpur..त्योहारों के नजदीक आते ही मिलावट को काफी सक्रिय हो जाते हैं यही कारण है कि जनता तक उच्च कोटि का माल पहुंचाने और मिलावट कोनों पर नकेल कसने के लिए खाद्य विभाग द्वारा समय-समय पर मिठाई दुकानों पर छापामार कार्यवाही की जाती है इसी तारतम में
जबलपुर के गौर सालीवाडा क्षेत्र में चल रही अवैध मिठाई फैक्ट्री पर खाद्य विभाग द्वारा बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई।आपको बता दें कि क्षेत्र की जाली पहचानी दालू राम स्वीट्स के मालिक सुरेश एंड सन द्वारा बरेला थाना अंतर्गत सालीवाडा क्षेत्र में अवैध मिठाई की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। जिसे लेकर लंबे समय से शिकायतें आ रही थी । खाद्य अधिकारी पंकज श्रीवास्तव एवं सालीवाडा ग्राम पंचायत के सरपंच सौरभ राय द्वारा बताया गया की फैक्ट्री का संचालन लगभग 2 वर्षों से चल रहा है और फैक्ट्री में अवैध रूप से मिलावट वाली मिठाई निर्माण कर दालूराम स्वीट्स के नाम से बेची जाती थी। आपको बता दें की फैक्ट्री में बडी मात्रा में गैस सिलेंडर दस भट्टी भी मिले हैं जिन्हें जप्त कर गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया गया है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



